Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 8 नवंबर 2023

दिवाली करीब, वेतन के बजाय डीईओ से मिली दिलासा, शिक्षकों में बढ़ रहा गुस्सा

 

दिवाली करीब, वेतन के बजाय डीईओ से मिली दिलासा, शिक्षकों में बढ़ रहा गुस्सा

 उदयपुर | दिवाली में 4 दिन बचे हैं और सैकड़ों शिक्षकों को अब तक तनख्वाह नहीं मिली है। इसे लेकर शिक्षक संगठन ने मंगलवार को आक्रोश जताया राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ के बैनर तले डीईओ माध्यमिक आशा मंडावत के साथ वार्ता की। जल्द भुगतान का आश्वासन मिला है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने बताया कि सैकड़ों शिक्षकों को वेतन नहीं मिला। बोनस के आदेश देरी से आए हैं, इसलिए वह भी नहीं मिला। कारण यही है कि आचार संहिता से पहले मनमर्जी से शिक्षकों का ऑफ लाइन हेरफेर किया। 


ऑफ लाइन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। विभाग में इस सत्र में कई विद्यालयों को क्रमोन्नत तो कई को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम का बना तो दिया, लेकिन इनमें अधिशेष हुए शिक्षकों का समायोजन नहीं किया गया है। चलते में देरी की वजह यही है। डीईओ आशा मंडावत ने जल्द ही समस्या के समाधान की बात कही। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सतीश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन व्यास, जिला मंत्री कमलेश शर्मा, भैरूलाल कलाल, ललित पालीवाल, अरविंद मीणा, निर्मला शर्मा, प्रकाश जैन, देवेन्द्र मीणा, महेन्द्र प्रजापत, निकेश मीणा आदि शामिल थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें