Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 9 नवंबर 2023

RBSE : 2024 की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं मैं पहली बार दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में भी विकल्प मिलेंगे

 

RBSE  : 2024 की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं मैं पहली बार दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में भी विकल्प मिलेंगे

 सुजानगढ़ | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2024 की मुख्य परीक्षा में 10वीं व 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर है। अब दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में भी स्टूडेंट्स को विकल्प मिलेगा। इसका प्रदेश के करीब 20 लाख स्टूडेंट्स को नौ नंबर के प्रश्न में फायदा होगा। इससे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। बोर्ड की शिक्षा ग्रुप-5 से हरी झंडी मिलने के बाद इसे लागू करने की कवायद की जा रही है। बोर्ड द्वारा वर्ष 2023 की परीक्षा तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं था। पेपर के सी खंड में परीक्षार्थी को तीन प्रश्नों में एक ही सवाल दिया जाता था। 


यदि उसे आता था तो वह प्रश्न छात्र हल कर लेता था, अन्यथा वह उससे छूट जाता था। ऐसे में परीक्षार्थी को प्रति प्रश्न सीधा तीन विकल्प नहीं था। पेपर के सी खंड में परीक्षार्थी को तीन प्रश्नों में एक ही सवाल दिया जाता था। यदि उसे आता था तो वह प्रश्न छात्र हल कर लेता था, अन्यथा वह उससे छूट जाता था। ऐसे में परीक्षार्थी को प्रति प्रश्न सीधा तीन बाद मॉडल प्रश्न पत्र तैयारी का काम शुरू कर दिया गया है। बोर्ड में के अधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि इस महीने में ही मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इनके आधार पर परीक्षार्थी तैयारी कर सकेंगे।



खंडसी में होगा बदलाव, परीक्षार्थी को 16.07 प्रतिशत अंक का फायदा

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं के प्रश्न पत्र एबीसीडी चार खंडों में बंटे रहते हैं। इसमें खंड सी में दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं। बोर्ड के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक खंड सी में तीन-तीन नंबर के तीन प्रश्न यानी कुल नौ प्रश्न रहेंगे। इन प्रश्नों में विकल्प मिलेगा। यह कुल प्राप्तांक का 16.07 प्रतिशत भाग होगा। इसका फायदा यही होगा कि परीक्षार्थी को यदि मूल सवाल नहीं आता होगा तो वह विकल्प वाला सवाल कर सकेगा। बोर्ड द्वारा हिंदी व अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में इस प्रश्न पत्र को जारी करेगा। बोर्ड के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रश्नों के प्रकार व अंक भार का विवरण भी मॉडल प्रश्न पत्र के साथ जारी किया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें