Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 9 दिसंबर 2023

श्रीगंगानगर के 382 स्कूलों के 89.88 फीसदी बच्चों की पढ़ाई का स्तर जांचने हुआ मूल्यांकन

 

श्रीगंगानगर के 382 स्कूलों के 89.88 फीसदी बच्चों की पढ़ाई का स्तर जांचने हुआ मूल्यांकन

नई शिक्षा नीति में बच्चों का पढ़ाई स्तर सुधारने की कवायद

श्रीगंगानगर. सरकारी, निजी व केन्द्रीय विद्यालयों में कक्षा तीन, छह और नौ में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पढ़ाई का स्तर जांचने के लिए छह व सात दिसंबर को श्रीगंगानगर जिले के 382 स्कूलों में राष्ट्रीय स्तर का सर्वे राज्य शिक्षा उपलब्धि मूल्यांकन (सेस) किया गया। जिले में 17,798 विद्यार्थियों में से 15,459 यानी 89.88 फीसदी विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं, 2339 विद्यार्थी शामिल ही नहीं हुए। मूल्यांकन के आधार पर नई शिक्षा नीति में बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारा जाएगा। उल्लेखनीय है कि एनसीइआरटी नई दिल्ली की ओर से पूरे देश में यह सर्वे किया गया। इसके लिए श्रीगंगानगर जिले के 382 स्कूलों में 610 कक्षाओं में 17 हजार 798 विद्यार्थियों का मूल्यांकन करना था। इसके लिए एसटीसी-बीएड प्रशिक्षणार्थियों की ड्यूटियां लगाई गई थीं। आरएससीइआरटी उदयपुर ने इस परीक्षा 



इन विषयों का हुआ मूल्यांकन

● गणित, हिंदी व अंगेजी की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया।


इनकी लगी थी ड्यूटी


● बीएड व एसटीसी प्रशिक्षणार्थी-610


● बीएड व एसटीसी प्रशिक्षणार्थी रिजर्व-62


● ब्लॉक लेवल समन्वयक-29


● जिला समन्वयक- 02


● जिला सह समन्वयक-04


जिले में स्कूल व विद्यार्थियों का गणित


● मूल्यांकित स्कूलों की संख्या-382


● मूल्यांकित कक्षाओं की संख्या-610


● कक्षा, जिसका मूल्यांकन किया-3,6 व 9


● मूल्यांकित विद्यार्थियों की संख्या-17,798


तीन कक्षाओं काकिया मूल्यांकन

चूनावढ़ डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता के अनुसार प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 30 विद्यार्थी शामिल हुए। यह ओएमआर बेस्ड परीक्षा हुई। चयनित विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या छह से कम होने पर उस विद्यालय के स्थान पर वैकल्पिक विद्यालय का चयन किया गया। परीक्षा हिन्दी,अंग्रेजी व गणित विषय की हुई। इसमें कक्षा 3 में 40 प्रश्न तथा एक घंटे का समय, कक्षा 6 में 50 प्रश्न और 75 मिनट का समय दिया गया। वहीं, कक्षा 9 में 60 प्रश्न और इसके लिए 90 मिनट का समय दिया गया।


इन स्कूलों में हुआ सर्वे

जिले के 382 स्कूलों में यह सर्वे कार्य किया गया। इनका चयन एनसीइआरटी नई दिल्ली ने शाला दर्पण से किया है। डाइट ने बीएड व बीएसटीसी करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्त गया था। इन्होंने संबंधित विद्यालयों में जाकर विद्यालय प्रश्नावली में 608 तथा शिक्षक प्रश्नावली 919 ने भरवाए।


ब्लॉक और कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या

ब्लॉक कक्षा-03 कक्षा-05 कक्षा-09


अनूपगढ़ 494 548 710


पदमपुर 415 489 671


गंगानगर 603 683 861


रायसिंहनगर 475 481 649


सादुलशहर 463 551 628


करणपुर 426 425 558


विजयनगर 491 512 693


सूरतगढ़ 459 565 708


घड़साना 637 807 883


कुल 4037 5061 6361


कुल विद्यार्थी शामिल हुए- 15 हजार 459


कुल प्रतिशत विद्यार्थी हुए-89.88 प्रतिशत


परीक्षा के बाद सामग्री आज जमा हुई

परीक्षा समाप्ति के बाद सामग्री मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से चूनावढ़ डाइट में शुक्रवार को जमा करवाई गई। डाइट से सामग्री उदयपुर शनिवार को भिजवाई जाएगी। चूनावढ़ में मूल्यांकन के लिए वरिष्ठ व्याख्याता अमृतपाल सिंह, बृजलाल जाखड़ व सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुभाष चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


सर्वे जिले के 382 स्कूलों में किया गया। इसमें कक्षा 3, 6 व 9 वीं के बच्चों की पढ़ाई के स्तर की जांच की गई। एनसीइआरटी नई दिल्ली मूल्यांकन के बाद सभी राज्यों व जिलों की स्थिति के बारे में अवगत करवाएगी। उसके बाद इसे नई शिक्षा नीति में शामिल किया जाएगा। गिरिजेशकांत शर्मा, डीइओ व कार्यवाहक प्रधानाचार्य, डाइट चूनावढ़, श्रीगंगानगर।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें