Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 6 दिसंबर 2023

गणित के 918 सेकंड ग्रेड शिक्षकों को अर्द्धवार्षिक से पहले मिलेगा पदस्थापन



 गणित के 918 सेकंड ग्रेड शिक्षकों को अर्द्धवार्षिक से पहले मिलेगा पदस्थापन

सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2022 में चयनित गणित विषय के 918 अभ्यर्थियों को पदस्थापन अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले मिल जाएगा। विधानसभा चुनाव 2023 संपन्न होने के बाद आचार संहिता खत्म हो चुकी है। वही माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने विभिन्न शिक्षक भर्तियों में चयनित अभ्यर्थी जिनकी काउंसलिंग हो चुकी है लेकिन पदस्थापन से पहले चुनाव आचार संहिता लग गई थी उन्हें अब पोस्टिंग देने के आदेश जारी किए हैं। समस्त संयुक्त निदेशक स्कूली शिक्षा विभाग को दिए निर्देश के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापन आदेश जारी कर कार्य ग्रहण की अंतिम तिथि 20 दिसंबर रखनी होगी।  


सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित गणित विषय के 918 अभ्यर्थियों की मंडलवार काउंसलिंग की प्रक्रिया अक्टूबर माह में पूरी हो चुकी है। अब संबंधित संयुक्त निदेशक इनके पदस्थापन आदेश जारी करेंगे। वहीं सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 में शेष रहे सात विषयों के चयनित अभ्यर्थियों को पोस्टिंग अगले साल ही मिलने की संभावना है। विज्ञान, संस्कृत, हिंदी, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों के फार्म आरपीएससी से फिलहाल शिक्षा निदेशालय को नहीं मिले हैं।


नई भर्ती से मिलेंगे 9760 वरिष्ठ अध्यापक

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से पिछले साल अप्रैल माह में सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2022 के तहत 8 विषयों में कुल 9760 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन हो चुका है। गणित विषय में चयनित 918 अभ्यर्थियों को स्कूलों में रिक्त पद भी आवंटित कर दिए गए हैं। शेष सात विषयों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और मंडल आवंटन की प्रक्रिया बाकी है।


स्कूलों में 23 हजार पद खाली

वर्तमान में राज्य के सरकारी स्कूलों में सैकंड ग्रेड शिक्षकों के 23 पद खाली है। कुल स्वीकृत 80 हजार पद है। जबकि कार्यरत शिक्षक 57 हजार के लगभग है। पिछले तीन साल की डीपीसी बकाया होने के कारण पदोन्नति कोटे के पद भी खाली पड़े हैं।


सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती में गणित विषय के चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के जरिए स्कूलों में रिक्त पद पूर्व में आवंटित किए जा चुके हैं। बीकानेर मंडल को कुल 64 अभ्यर्थी आवंटित हुए हैं। पदस्थापन आदेश जारी किए जा रहे हैं।-डॉ. राजकुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, बीकानेर संभाग

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें