Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 2 दिसंबर 2023

पुस्तकालय दिवस विशेष: खुड़ी बड़ी के स्कूल में बेहतरीन पुस्तकालय आया अस्तित्व में, बच्चों के जन्मदिन से बना सरकारी स्कूल का पुस्तकालय

पुस्तकालय दिवस विशेष: खुड़ी बड़ी के स्कूल में बेहतरीन पुस्तकालय आया अस्तित्व में,  बच्चों के जन्मदिन से बना सरकारी स्कूल का पुस्तकालय

राउमावि खुड़ी के जन्मदिन पर पुस्तकालय में भेंट करते हैं किताबें अब तक एक हजार से ज्यादा किताबों से सजा पुस्तकालय: सीकर शहीद नेमीचंद बालिका राउमावि खूड़ी बड़ी में छात्राएं, शिक्षक व ग्रामीण भेंट करते हैं पुस्तकें


सीकर. जिले की खुड़ी बड़ी स्थित शहीद नेमीचंद बालिका राउमावि में पढ़ाई को लेकर अनूठी मिसाल पेश की जा रही हैं। यहां छात्राओं व शिक्षकों से लेकर ग्रामीण तक अपने जन्म दिन, शादी की वर्ष गांठ या अन्य शुभ अवसरों पर स्कूल को पुस्तकें भेंट करते हैं। पिछले करीब दो साल से जारी इस मुहिम से स्कूल में 800 से ज्यादा पुस्तकों का एक बेहतरीन पुस्तकालय तैयार हो चुका है, जिसमें विषय के अलावा अन्य संदर्भ व जीवनोपयोगी पुस्तकें भी शामिल है।


300 छात्राओं को मिल रहा फायदा, अलग से कालांश

स्कूल के पुस्तकालय का लाभ अब 300 से ज्यादा छात्राओं को मिल रहा है। पुस्तकालय में पढ़ने की रुचि पैदा करने के लिए इसके लिए एक घंटे का अलग से पीरियड भी तय किया गया है। स्कूल के अलावा पढ़ने की इच्छुक अन्य बाहरी छात्राओं के लिए भी पुस्तकालय में पढ़ाई की छूट दी गई है।


पहले पर्यावरण, फिर सुधारा पुस्तकालय

वरिष्ठ अध्यापक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि स्कूल में पहले छात्राएं जन्मदिन पर टॉफियां बांटती थी। ऐसे में उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए जन्म दिन पर टॉफी वितरण की बजाय स्वेच्छा से एक पौधा भेंट करने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें स्टाफ व ग्रामीण भी सहयोगी बन गए। वे भी जन्म दिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य मांगलिक कार्यो में स्कूल में पौधे भेंट करने लगे। जब पूरा स्कूल हरियाली की चादर से ढक गया तो दो साल पहले पौधे की जगह पुस्तक भेंट करने की परंपरा शुरू हो गई। स्कूल संस्थापक ठा. जोधराजसिंह के सेवानिवृत बीडीओ बेटे विक्रमसिंह ने पुस्तकालय कक्ष का निर्माण करवाया है।



विषय से लेकर प्रेरक पुस्तकें उपलब्ध

पुस्तकालय प्रभारी मामचंद शर्मा ने बताया कि पुस्तकालय में महापुरुषों की जीवनी, विज्ञान के शोधों, देश के इतिहास व संस्कृति, सूचना व संप्रेषण तकनीकी, वन्य जीव व पर्यावरण, कविता, कहानी, उपन्यास के अलावा जीवनोपयोगी विभिन्न विषयों की किताबें उपलब्ध है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें