Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023

अब केन्द्र भी रखेगा स्कूली बच्चों का रिकॉर्ड शिक्षक व स्टाफ की भी जानकारी होगी दर्ज

अब केन्द्र भी रखेगा स्कूली बच्चों का रिकॉर्ड शिक्षक व स्टाफ की भी जानकारी होगी दर्ज


भीलवाड़ा. केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय हर बच्चे का ब्लड ग्रुप, उसकी लंबाई- चौड़ाई, वजन का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखेगा। प्रदेश में राज्य सरकार शाला दर्पण के माध्यम से यह आंकड़े पहले से दर्ज करती आ रही है। शाला दर्पण के जरिए अब केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय को आंकड़ा उपलब्ध कराए जाएंगे।


प्रदेश में शिक्षा विभा कक्षा एक से लेकर बारहवी तक का समूचा रिकार्ड शाला दर्पण के माध्यम से अपडेट किए हैं। स्कूल के प्रवेश के दौरान संबंधित स्कूल सभी बच्चों की ब्लड ग्रुप, उसकी लंबाई- चौड़ाई, वजन की जानकारी लेकर शाला दर्पण में अपलोड किए जा रहे है। यह शाला दर्पण वेब पोर्टल अब केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय का मददगार बनेगा।


देश में 14.89 लाख स्कूल : देश में 14 लाख 89 हजार स्कूल हैं। इनमें 26 करोड 52 लाख छात्र-छात्राएं प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक विभिन्न बोर्ड और राज्यों में अध्ययनरत हैं, जिनको पढ़ाने का जिम्मा देश के 95 लाख शिक्षकों पर है। ऐसे में सभी स्कूलों को एक श्रेणी में लाने के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यू डाइस कोड दिए हैं, जिसके माध्यम से हर स्कूल को छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को डेटा अपलोड करना होगा।



शाला दर्पण में दर्ज है रिकॉर्ड

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बच्चों व स्टाफ के बारे में जानकारी मांगी है, यह जानकारी शिक्षा विभाग के वेब पोर्टल शाला दर्पण में पहले से दर्ज है। वांछित जानकारी अपलोड की जा रही है। साथ ही अपटेडशन भी किया जा रहा है।नारायण लाल जागेटिया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक


यू डाइस पर अपलोड होगी जानकारी

शिक्षा मंत्रालय ने राज्य के सभी स्कूलों से उक्त जानकारी मांगी है। यह जानकारी संस्था प्रधान को यू डाइस पोर्टल पर अपलोड करनी होगा। स्कूलों ने यह कार्य शुरू भी कर दिया है। सभी स्कूलों के संस्था प्रधानों को यू डाइस पर बच्चों व शिक्षकों की जानकारी अपलोड करनी होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें