Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023

कर्मचारियों की पसंद रही कांग्रेस, भाजपा दूसरे पायदान पर



 कर्मचारियों की पसंद रही कांग्रेस, भाजपा दूसरे पायदान पर

अलवर . विधानसभा चुनाव इस बार कर्मचारियों की वोटिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा। इस बार बहुतायत में कर्मचारियों ने मदान के दौरान कांग्रेस को तरजीह दी। कर्मचारियों के पोस्टल बेलेट में जिले की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस ने बाजी मारी। जबकि एक दशक पूर्व तक ज्यादातर कर्मचारियों की पंसदीदा पार्टी भाजपा मानी जाती थी।


विधानसभा चुनाव के दौरान कर्मचारियों को पोस्टल बेलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा दी गई। जिले में 19810 कर्मचारी मतदाताओं ने चुनाव के दौरान बेलेट से वोटिंग की। इनमें कांग्रेस को 13106 मत मिले तथा भाजपा को 9243 मत मिल पाए।


ओपीएस ने कर्मचारियों को किया आकर्षित : कांग्रेस की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने देश में पहली बार कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम ओपीएस का लाभ दिया। कर्मचारी लंबे समय से ओपीएस की मांग कर रहे थे। सरकार की ओर से ओपीएस की मांग पूरी करने का लाभ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलता भी दिखा। वहीं कर्मचारियों को दिए गए अन्य लाभ की बेलेट में कांग्रेस को भाजपा पर बढत दिलाने में कामयाब रहे।


भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस : कर्मचारियों के पोस्टल बेलेट में भाजपा पर कांग्रेस भारी पड़ी। जिले की 11 सीटों पर कांग्रेस को भाजपा से 3863 वोट ज्यादा मिले। कुछ सीटों पर पोस्टल बेलेट ने हार- जीत में बड़ी भूमिका निभाई। खास कर कठूमर एवं थानागाजी सीटों पर हार जीत में पोस्टल बेलेट की बड़ी भूमिका रही।


दो सीटों पर ही भाजपा को ज्यादा बेलेट मत

विधानसभा कांग्रेस भाजपा


अलवर शहर 1656 1361


अलवर ग्रामीण 1077 624


किशनगढ़बास 1057 918


तिजारा 246 655


मुंडावर 1955 897


राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ 1719 759


बहरोड 1067 1257


कठूमर 1334 1101


बानसूर 1033 640


थानागाजी 1367 750


रामगढ़ 595 281


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें