Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 16 दिसंबर 2023

स्कूलों में मार्च तक अशोक गहलोत ही रहेंगे मुख्यमंत्री!

 स्कूलों में मार्च तक अशोक गहलोत ही रहेंगे मुख्यमंत्री!

झालावाड़. भले ही प्रदेश को नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मिल चुके हैं। मंत्रिमंडल के गठन के बाद प्रदेश को नए शिक्षा मंत्री भी मिल जाएंगे, लेकिन सरकारी स्कूल में पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए उनकी किताबों और दूध पावडर के पैकेट में 31 मार्च तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही रहेंगे।


दरअसल विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले बाल गोपाल योजना के तहत आपूर्ति करने वाली फ र्म ने एडवांस में ही आगामी मार्च तक की आवश्यकता के अनुसार दूध पाउडर के पैकेट स्कूलों में भेज दिए हैं। यह पाउडर गर्म पानी में मिलाकर बच्चों को पिलाया जाता है। इस पैकेट पर निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम और फोटो छपा हुआ है। संस्था प्रधानों की दिक्कत यह है कि स्कूलों में दूध पाउडर का मार्च तक का स्टाक जमा है, ऐसे में यह फोटो कैसे हटेगा। इस बारे में अभी उच्च स्तर से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।


दूध योजना भाजपा के समय से


स्कूलों में बच्चों को दूध देने की योजना भाजपा शासन से चल रही है। पहले इसका नाम मुख्यमंत्री निशुल्क दूध योजना था। बच्चों को ताजा दूध गर्म कर पिलाया जाता था। कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में पुरानी योजना को बंद कर नई मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना शुरू की। इसमें बच्चों को दूध की जगह उसके पाउडर के पैकेट दे दिए।



एक लाख 45 हजार विद्यार्थी पी रहे दूध

जानकारी के अनुसार जिले में 1654 प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूल है। इनमें 1 लाख 53 हजार 699 छात्र-छात्राओं को दूध दिया जा रहा है। जिले में 51 मदरसे है, जिनमें 2 हजार 925 छात्र- छात्राएं है। इसके साथ ही 31 संस्कृत स्कूल है इनमें 2 हजार 728 छात्र-छात्राएं है। इनके अलावा 7 स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर में 824 छात्र-छात्राएं है। इस प्रकार जिले में कुल 1743 स्कूल है।


चुनाव के दौरान ढकने पड़े थे कॅर्टन

शिक्षा सत्र 2023-24 को देखते हुए स्कूलों में आगामी 31 मार्च तक के लिए दूध पाउडर के कॅर्टन भेज दिए गए थे। इस समय सभी स्कूलों में पाउडर के ये कार्टन पड़े हैं। पावडर के सभी पैकेट पर अशोक गहलोत के फोटो छपे हुए हैं। चुनाव के दौरान निर्वाचन विभाग ने सभी कॅर्टन स्कूलों में कपड़े से ढकवा दिए थे, ताकि सीएम का फोटो नजर नहीं आए। अब आचार संहिता हटने के बाद उन पर ढका कपड़ा हट गया है।


अभी तक स्कूलों में दूध के पाउडर के कितने कर्टन पड़े हुए हैं। इनकी जानकारी मुझे नहीं है। मैं जिला शिक्षा अधिकारी से बात करती हूं।


तेजकुंवर, संयुक्त शिक्षा निदेशक कोटा संभाग


कूलों में अप्रेल तक का स्टॉक है। इन पैकेट का क्या करना है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।


-हंसराज मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी [प्रारंभिक] झालावाड़


आचार संहिता लगते ही ही मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के कॅर्टन पर सफेद पेपर या काली टेप चस्पा कर दिया गया था।


- सत्यपाल शर्मा, कार्यवाहक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी


145000 जिले में विद्यार्थियों को दूध दिया जा रहा है।


139765 किलो दूध पाउडर का स्टॉक है जिले के स्कूलों में मार्च तक का


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें