Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 2 अगस्त 2024

प्रेम प्रसंग के चलते साथी पर गोली चलाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया मामला




प्रेम प्रसंग के चलते साथी पर गोली चलाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया मामला

फर्रुखाबाद, कमालगंज। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में एसओजी और पुलिस ने महज 48 घंटे में दिनदहाड़े गोलीकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला निकला है, और पुलिस अधीक्षक खुद घटना की मॉनिटरिंग कर रहे थे।


कमालगंज बीआरसी पर बीते बुधवार दोपहर को हत्या के प्रयास में चलाई गई गोली के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि साथी शिक्षक विश्राम सिंह उसकी शिक्षिका पत्नी से अवैध संबंध रखता था, जिससे पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। विश्राम सिंह बीआरसी पर बैठकर उस पर ताना कसते थे, जिससे वह लंबे समय से नाराज चल रहा था।


आरोपी ने घटना को अंजाम देने के लिए मीटिंग खत्म होने के बाद टॉयलेट में जाकर भेष बदला और घटना को अंजाम दिया। घटना से पहले आरोपी ने अपना फोन बीआरसी के एक कार्यालय में रख दिया था ताकि उसकी लोकेशन वहीं मिले। घटना के बाद पुलिस ने जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप चेक किया, तो पता चला कि वीरेंद्र सिंह द्वारा 30 जुलाई को होने वाली बैठक का समय 31 जुलाई कराया गया था। इससे पुलिस को वीरेंद्र सिंह पर शक हो गया और पुलिस ने नाम दर्ज मुकदमा पंजीकृत किया।


मुकदमा पंजीकृत होने के बाद थाना अध्यक्ष राजेश राय, एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल और सर्विलांस प्रभारी की टीम मामले के खुलासे में जुट गई। पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में महज 48 घंटे में पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि दोनों शिक्षक सजातीय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें